{"_id":"6903c6c0a33921c524080452","slug":"e-rickshaw-rider-child-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-156398-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की मौत
विज्ञापन
निगोही। रिश्तेदारी से ई-रिक्शे से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से परिवार के कई लोग घायल हो गए। आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। एक अन्य महिला को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धूसर के रिजवान परिवार के साथ ई-रिक्शा से बिलसंडा से वापस आ रहे थे। ई-रिक्शे में उनकी पत्नी रहनुमा, मां शमीम बानो, आठ वर्षीय पुत्र अयान और तिलहर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी धनदेवी सवार थीं। ई-रिक्शा तिलहर निवासी रामदीन चला रहा था। निगोही-तिलहर मार्ग पर ग्राम जहानपुर के कुछ आगे बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में सभी सवारियां घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी निगोही भेजा। यहां डॉ. नितिन चौधरी ने अयान को मृत घोषित कर दिया। धनदेवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।