फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw overturned after collision with roadways bus, eight injured

Shahjahanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, आठ घायल

Sun, 29 Dec 2024 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after collision with roadways bus, eight injured
खुटार में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। संवाद
खुटार। सवारियों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा शनिवार शाम पलिया हाईवे पर तिकुनिया चौराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से पलट गया। ई-रिक्शा चालक सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। गांव नरौठा देवीदास निवासी मुश्ताक ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार को वह खुटार से सवारियां बिठाकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान तिकुनिया चौराहे के पास शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस की सामने से ई-रिक्शे में टक्कर लग गई। इससे ई-रिक्शा रोड पर ही पलट गया।
विज्ञापन

इससे चालक मुश्ताक के साथ ही ई-रिक्शे में बैठी गांव नरौठा देवीदास निवासी रामदास की पत्नी करुणावती, उनका पुत्र सात वर्षीय अंकित, 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत, तीन वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा, 19 वर्षीय आशु, हेमराज की पत्नी मनोरमा, गांव नवदिया ओरीलाल निवासी मनोज कुमार की पत्नी पूनम घायल हो गईं। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर ई-रिक्शे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर ले जाने के लिए कहा तो घायलों ने मना कर दिया। इसके बाद घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को अलग-अलग निजी अस्पतालों में लेकर चले गए। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि किसी ने भी मामले की तहरीर नहीं है।
मामूली रूप से सवारियां घायल हुईं थीं। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

खुटार में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। संवाद

खुटार में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed