{"_id":"688e64c3b1252f27e20cbb17","slug":"e-rickshaw-drivers-chased-and-beat-up-the-driver-helper-and-passengers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-149528-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालकों ने चालक- हेल्पर समेत सवारियों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालकों ने चालक- हेल्पर समेत सवारियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
पुवायां में बस यात्रियों से मारपीट करते लोग। स्रोत वीडियो ग्रैब
पुवायां। पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर शनिवार को दो ई-रिक्शा चालकों ने अपने साथियों के साथ निजी बस को रुकवाने के बाद चालक-हेल्पर और यात्रियों को दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बस में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद एक ई-रिक्शा चालक को घर से पकड़ लिया।
पुवायां से मोहम्मदी रोड पर रोडवेज की बसें नहीं चलतीं। हाईवे पर चलने वाली निजी बसों के स्टॉफ और ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारियां बैठाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। शनिवार दोपहर बाद एक बस पुवायां से सवारी लेकर मोहम्मदी को चली तो पुवायां कस्बे के पास ही दो ई-रिक्शा चालकों ने अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे और तमंचा आदि लेकर घेर लिया।
मोहम्मदी के गांव मोहम्मदपुर कामी निवासी चालक कीर्तिपाल, परिचालक खिरिया मिश्र निवासी सौरभ तिवारी और हेल्पर को लाठी-डंडों से पीटने लगे। सवारियों ने विरोध किया तो उनको भी पीटा गया। लगभग दस मिनट तक हमलावर बस स्टॉफ और यात्रियों को हाईवे पर दौड़ाकर पीटते रहे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद एक ई-रिक्शा चालक को घर से पकड़ लिया। ई-रिक्शा चालक ने बसों के स्टॉफ पर अक्सर मारपीट करने और सवारियां न बिठाने देने का आरोप लगाया है। बस स्वामी मोहम्मदी के श्यामबाबू मिश्रा ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बस मालिक के अनुसार मारपीट में परिचालक के 7500 रुपये भी गिर गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
यात्रियों को लेकर अक्सर होता है विवाद
पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर निजी बसें ही चलती है। बस का स्टॉफ लोकल होने के कारण वह ई-रिक्शा सहित किसी अन्य वाहन चालक को सवारी बैठाने नहीं देता। इसको लेकर तमाम बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। आसपास के गांवों के तमाम लोग ई-रिक्शा ले आए हैं और हाईवे पर सवारियां बैठाकर चलते हैं। बस चालक, परिचालक उनको सवारियां बैठाने से मना करते हैं। स्थानीय हाेने के कारण ई-रिक्शा चालक बस स्टॉफ से भिड़ जाते हैं।
--
डीएम के आदेश के बाद भी हाईवे पर खुलेआम दौड़ रहे ई-रिक्शा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त निर्देश दे रखे हैं कि हाईवे पर किसी भी हालत में ई-रिक्शा का संचालन नहीं होना चाहिए, लेकिन पुवायां से शाहजहांपुर, मोहम्मदी, बंडा और खुटार मार्ग पर धड़ल्ले से ई-रिक्शा चल रहे हैं। ये चारों रोड हाईवे हैं और इन पर ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन हाईवे पर ई-रिक्शाें का संचालन नहीं रोक पा रहा है।