फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw drivers beat up the bus driver-helper along with the passengers in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ई-रिक्शा चालकों का उत्पात, निजी बस के चालक-हेल्पर के साथ सवारियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 02 Aug 2025 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 05:29 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां में ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को बीच सड़क पर उत्पात मचाया। सवारियों को बिठाने पर निजी बस के चालक, हेल्पर और सवारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 

विज्ञापन
E-rickshaw drivers beat up the bus driver-helper along with the passengers in Shahjahanpur
ई-रिक्शा चालकों ने सड़क पर मचाया उत्पात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर शनिवार को ई-रिक्शा चालकों ने निजी बस को रुकवाने के बाद चालक-हेल्पर और यात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद एक ई रिक्शा चालक को पकड़ा है।

विज्ञापन

 
पुवायां से मोहम्मदी रोड पर रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। हाईवे पर चलने वाली निजी बसों के स्टॉफ और ई-रिक्शा चालकों के बीच सवारियां बिठाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। शनिवार दोपहर बाद एक बस पुवायां से सवारी लेकर मोहम्मदी को चली तो पुवायां कस्बे के पास ही सात-आठ ई रिक्शा चालकों ने अपने साथियों के साथ बस को घेर लिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर सवारियों को भी पीटा 
बस चालक, परिचालक, हेल्पर को लाठी-डंडों से पीटने लगे। सवारियों ने विरोध किया तो उनको भी पीटा गया। लगभग दस मिनट तक हमलावर बस स्टॉफ और यात्रियों को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद एक ई रिक्शा चालक को घर से पकड़ लिया है। ई रिक्शा चालक ने बसों के स्टॉफ पर अक्सर मारपीट करने और सवारियां न बिठाने देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed