फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   During the checking of the Jeep recovered Rs 69 thousand

चेकिंग के दौरान जीप से 69 हजार रुपये बरामद

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान तिलहर क्षेत्र के फ्लाईंग मजिस्ट्रेट ने एक जीप से 69 हजार रुपये बरामद किए। रकम के संबंध में कोई कागजात पेश न कर पाने पर मजिस्ट्रेट ने रकम सीज कर दी। फ्लाईंग मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण ने बताया कि शनिवार शाम लगभग चार बजे हाईवे पर सरऊ पुलिया के समीप शिव शक्ति पेट्रोल पंप के पास शाहजहांपुर से बरेली जा रही जीप की चेकिंग करने पर उसमें बैठे लोगों के पास से 69 हजार रुपये बरामद हुए। रुपयों का विवरण न दे पाने पर एसडीएम पदम सिंह के निर्देश पर रकम सीज कर दी गई। उधर, जीप में सवार मुरादाबाद की इंदिरा कॉलोनी निवासी वर्तन व्यापारी पुनीत बसंल ने बताया कि उनकी शाहजहांपुर के गांव नियामतपुर में लगभग 35 बीघा जमीन है। वह अपने बटाईदार से फसल की बिक्री का पैसा लेकर लौट रहे थे। उनके साथ मुरादाबाद निवासी महेशचंद्र और मिलक निवासी ड्राइवर दिनेश शर्मा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed