{"_id":"6817bea8a346a9410009f8ab","slug":"durga-yagna-started-in-silhua-with-kalash-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143096-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलश यात्रा के साथ सिल्हुआ में दुर्गा यज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलश यात्रा के साथ सिल्हुआ में दुर्गा यज्ञ का शुभारंभ
Mon, 05 May 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 05 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
गांव सिल्हुआ में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
खुटार। गांव सिल्हुआ में रविवार को कलश यात्रा के साथ दुर्गा यज्ञ, रामकथा और गांव की पूजा का शुभारंभ हुआ। दुर्गा मंदिर में नई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जानी है। प्रतिवर्ष होने वाली गांव की बड़ी पूजा भी होनी है। इसके लिए कार्यक्रम रविवार से शुरू हाे गए। सुबह दस बजे मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु देवताओं की जय-जयकार करते हुए पुवायां रोड स्थित गोमती नदी पर पहुंचे और स्नान व पूजन के बाद कलशों में जल भरकर वापस मंदिर परिसर पहुंचे।
मुख्य यजमान रामशंकर मिश्रा ने बताया कि पांच मई को मंडप, वेदी पूजन, छह मई को मूर्ति संस्कार, सात मई को अन्न, फलवास, आठ मई को शोभायात्रा, नौ मई को देवी प्राण-प्रतिष्ठा और गांव की बड़ी पूजा होगी और दस मई को भंडारा होगा। पांच मई से दस मई तक दोपहर में दो बजे से पांच बजे, शाम को आठ से रात 11 बजे तक अशोक तिवारी रामकथा सुनाएंगे। यज्ञ कार्यक्रम यज्ञाचार्य रामलखन मिश्रा संपन्न कराएंगे।