{"_id":"6a44224cf10d086f19023de4","slug":"duplicate-packaging-of-a-reputed-brand-1300-sacks-filled-with-gram-flour-besan-and-lentils-seized-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177697-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतिष्ठित ब्रांड की डुप्लीकेट पैकिंग...13 सौ बोरों में भरा बेसन और दाल बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतिष्ठित ब्रांड की डुप्लीकेट पैकिंग...13 सौ बोरों में भरा बेसन और दाल बरामद किया
विज्ञापन
मिल परिसर में विभिन्न ब्रांडों के लगे हुए बोरे। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। ब्रांडेड बेसन की डुप्लीकेट पैकिंग कर बेचे जाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने एक मिल पर छापा मारा। यहां से 13 सौ ब्रांडेड बोरों में बेसन और दाल बरामद हुई। इनको सीज कर दिया गया। खाद्य विभाग की टीम ने सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
बेसन बनाने वाली दिल्ली की एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से ब्रांड की डुप्लीकेसी किए जाने के संबंध में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में चौक कोतवाली के मोहल्ला जियाखेल में विकास अग्रवाल और विवेक अग्रवाल की ओर से संचालित मिल पर छापा मारा।
मिल परिसर में दो फर्म आरव उद्योग व श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज संचालित मिलीं। आरव फर्म में 550 ब्रांडेड बोरों में दाल व बेसन भरे मिले। पैकिंग मशीन, ब्रांड के 200 खाली बोरे भी बरामद हुए। दोनों फर्माें में विभिन्न ब्रांडों के 3500 क्विंटल बेसन और दाल भंडारित मिली। 13 सौ बोरों में 32 लाख रुपये कीमत की लगभग 386 क्विंटल दाल रखी मिली।
विज्ञापन
इनको सीज कर खाद्य कारोबारियों की अभिरक्षा में रख दिया गया। यहां पर विभिन्न ब्रांड के छपे 800 खाली बोरे व पैकिंग मशीन मिली। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी के नेतृत्व में चौक कोतवाली पुलिस मौजूद रही। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य एवं सुरक्षा औषधि विनीत कुमार के निर्देशन में हुई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी। जिन कंपनियों के बोरे यहां मिले हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजधानी के नाम से फर्जी बेसन एवं दालों के निर्माण एवं पैकेजिंग करने वाली अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया गया है। राजधानी फ्लोर मिल्स लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूमेश गौड़ की तहरीर पर आरव उद्योग की प्रोपराइटर मोहल्ला जियाखेल निवासी विकास अग्रवाल की पत्नी अनुराधा अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।