फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dumper driver misdeeds with five-year-old girl in Shahjahanpur

पांच साल की बच्ची से दरिंदगी: शाहजहांपुर में शराब के नशे में हैवान बना डंपर चालक, मासूम से किया दुष्कर्म

Wed, 12 Mar 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 01:57 PM IST
सार

नशे में धुत डंपर चालक शराब की दुकान के पास खेल रही बच्ची को दबोच ले गया। बंद पड़े मकान में उससे दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Dumper driver misdeeds with five-year-old girl in Shahjahanpur
हवालात में आरोपी डंपर चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। शराब के नशे में हैवान बने डंपर चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित एक गांव में मंगलवार को पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाशते हुए पहुंची उसकी मां से आरोपी ने मारपीट की और भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मंगलवार की शाम चार बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ गांव में खेल रही थी। खेलते हुए ही वह शराब की दुकान के पास पहुंच गई। वहां शराब के नशे में पुष्पपाल कश्यप ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और गांव की पश्चिम दिशा में बंद पड़े मकान में ले गया। आरोपी ने मासूम से दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भागने लगा। तभी बेटी को तलाशते हुए उसकी मां बंद मकान के पास पहुंच गई और गेट पर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसे पीट दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखीमपुर देव हत्याकांड: 'थिंक लाइक ए गैंगस्टर...', वारदात से पहले आरोपी अनमोल ने डाली थी ऐसी पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने खून से लथपथ बच्ची को कटरा की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Videos

होली मनाने के लिए घर आया था आरोपी 
लंबे रूट पर डंपर चलाने वाला पुष्पपाल शराब पीने का आदी है। शादी के कई साल बीतने के बाद भी उसके संतान नहीं हुई। उसने एक लड़की को गोद लिया है। होली के त्योहार के चलते पुष्पपाल अपने घर आया था। मंगलवार सुबह से वह शराब पी रहा था। 

एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत अब ठीक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed