फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to the wiring of the panel getting blown, the power supply of Badshahnagar substation remained shut for 12 hoursDue to the wiring of the panel getting blown, the power supply of Badshahnagar substation remained shut for 12 hours

Shahjahanpur News: पैनल की वायरिंग फुंकने से 12 घंटे बंद रही बादशाहनगर उपकेंद्र की बिजली

Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to the wiring of the panel getting blown, the power supply of Badshahnagar substation remained shut for 12 hoursDue to the wiring of the panel getting blown, the power supply of Badshahnagar substation remained shut for 12 hours
शाहजहांपुर। बादशाहनगर उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली के पैनल की वायरिंग फुंकने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। 12 घंटे आपूर्ति बहाल न होने से 100 गांवों के करीब 16 हजार उपभोक्ता बेहाल रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बादशाहनगर उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली की वायरिंग फुंकने से सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर जेई अरविंद कुमार पहुंचे और बिजली सप्लाई को बहाल करने का प्रयास किया। बिजली जाने से 16 हजार उपभोक्ता परेशान हो गए। सूचना पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण भी उपकेंद्र पर पहुंचे और जल्द ही आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश दिए। शाम करीब सात बजे आपूर्ति को बहाल किया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। जेई ने बताया कि सुबह सात बजे फॉल्ट आया था। काफी प्रयास कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

इसी तरह कटरा ग्रामीण में खुदागंज फीडर से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। 24 घंटे में मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिलने से लोग परेशान हैं। हथौड़ा उपकेंद्र की नई बस्ती रेती में दोपहर बाद दो बजे बिजली गायब हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर नाराजगी जताई, तब कर्मचारी पहुंचे और सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

=======

आज यहां बंद रहेगी बिजली
- अटसलिया उपकेंद्र पर दोपहर 12 से तीन बजे तक 33 केवी लाइन के किनारे पेड़ों की डाल काटने के चलते बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर एबीसी केबल डालने की वजह से 630 केवी जफर कबाड़ी ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति साढ़े 10 से तीन बजे तक बंद रहेगी। गोविंदगंज उपकेंद्र अंतर्गत टाउन फीडर पर 400 केवी ट्रांसफॉर्मर पर आरडीएसएस योजना के तहत बंच केबल डालने का काम होगा। इसके चलते उस्मानबाग चौकी, मल्हार टाकीज, तारीन बहादुर गंज, पुराना आरटीओ ऑफिस आदि इलाके की बिजली गुल रही। इसी तरह डीएम कंपाउंड में 250 केवी डाकखाना ट्रांसफार्मर कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed