फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to the influence of westerly winds, there is a possibility of light fog.

Shahjahanpur News: पछुआ हवा के असर से हल्के कोहरे के बन रहे आसार

Thu, 20 Nov 2025 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Due to the influence of westerly winds, there is a possibility of light fog.
शाहजहांपुर। हवा की दिशा में परिवर्तन के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह उत्तरी हवा चली जबकि शाम को पश्चिम दिशा से हवा चलने लगी। इसके असर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पछुआ हवा चलने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट होने के साथ हल्के कोहरे के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 53 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed