फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to the decrease in flood water in Garra river, waterlogging in colonies has reduced

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में बाढ़ का पानी घटने से कॉलोनियों में कम हुआ जलभराव

Sun, 14 Jul 2024 04:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Due to the decrease in flood water in Garra river, waterlogging in colonies has reduced
बुलडोजर की सवारी: लखनऊ दिल्ली हाइवे पर अभी भी पानी भरा हुआ है लोग आने-जाने के लिए अलग अलग साधनो
शाहजहांपुर। गर्रा नदी अभी खतरे के निशान के ऊपर है लेकिन जलस्तर में गिरावट से कॉलोनियों में भरा निकलने लगा है। शुक्रवार को जहां तीन से चार फुट पानी था वहीं शनिवार शाम तक कॉलोनियों में दो फुट तक पानी रह गया। एसएस कॉलेज रोड पर भी पानी काफी कम हुआ है।
विज्ञापन

गर्रा नदी की बाढ़ से प्रभावित मोहल्लों में अब भी पानी भरा हुआ है। घर छोड़कर गए लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभी राहत नहीं मिल पाई है। गलियों में पानी कम होने पर अंदर फंसे हुए लोग निकल आए हैं। वे जरूरत का सामान लेने आ रहे हैं।
विज्ञापन

संभावना है कि रविवार को जलस्तर और कम होगा। इससे लोग अपने घरों की तरफ रुख करेंगे। सुभाषनगर, गदियाना, ककराकलां, यूनुखखेल, कांशीराम कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी, नवादा इंदेपुर, साउथ सिटी, वृंदावन गार्डेन आदि क्षेत्रों में अभी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अजीजगंज स्थित मोक्षधाम में भरा पानी
अजीजगंज स्थित मोक्षधाम में अब भी कई फुट पानी भरा हुआ है। मोक्षधाम के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। पानी आने के बाद से मोक्षधाम में अंतिम संस्कार नहीं हो रहे हैं।
--

लोगों को घरेलू सामान समेटने का नहीं मिला समय

शाहजहांपुर। दो दिन पहले गर्रा में उफान आने के साथ बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बरेली मोड़ के आसपास की कॉलोनियों में पहुंचा था कि लोगों को अपनी गृहस्थी का सामान समेटने-सहेजने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।
लोगों की समझ में नहीं आया कि खुद को बचाएं या घर का सामान सुरक्षित करें। एक घंटे के भीतर सड़कों से होता हुआ पानी घरों में चार से पांच फुट तक भर गया। जान बचाकर किसी तरह घरों से बाहर निकले आवास विकास कॉलोनी, साउथ सिटी और कांशीराम कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

-
पानी आने की पहले सूचना मिल जाती तो इतनी दिक्कत नहीं आती

मैं घर पर अकेली थीं और परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। अचानक तेजी से पानी आया तो घबरा गई। जैसे-तैसे सारा सामान छोड़कर देर शाम घर से निकल सकी।

-सुषमा वर्मा, आवास विकास कॉलोनी

-
कॉलोनी में पानी इतनी तेजी से आया कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासन द्वारा पानी छोड़े जाने के संबंध में कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई।

-उज्जवल शर्मा, आवास विकास कॉलोनी

---

पानी इतनी तेजी से बढ़ रहा था कि देखकर रूह कांप गई। गृहस्थी का सारा सामान बाढ़ के पानी में भीग जाने से बरबाद हो गया।

-ईशान अरोड़ा, साउथ सिटी कॉलोनी

---

कॉलोनी में कई वर्ष से रह रहा हूं, लेकिन गर्रा में इतनी भयंकर बाढ़ मैने पहले कभी नहीं देखी। हालात बेहद खराब हैं।

-डीपी गंगवार, साउथ सिटी कॉलोनी

---

मैं अपने परिवार को बड़ी मुश्किल से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। बाढ़ ने बेहद विकराल रूप धारण कर रखा था।

-रामशंकर दीक्षित, कांशीराम काॅलोनी
---

पानी छोड़े जाने से पूर्व सूचना दी जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। लोगों को सुरक्षित घर से निकलने का मौका नहीं मिला। हमारी गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।

-आकाश दीक्षित, कांशीराम कॉलोनी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed