{"_id":"69dbded34ceb74750509e656","slug":"due-to-the-blockage-of-the-drain-there-is-a-problem-due-to-waterlogging-on-the-biriyababa-fair-route-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170437-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाला चोक होने से बिरियाबाबा मेला मार्ग पर जलभराव के कारण दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाला चोक होने से बिरियाबाबा मेला मार्ग पर जलभराव के कारण दिक्कत
विज्ञापन
बरगदिया गांव में भरी गंदगी। संवाद
तिलहर। चार दिनों से नाला चोक होने के कारण बिरिया बाबा मेला मार्ग पर जलभराव हो गया है। नाले का गंदा पानी मार्ग पर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान वे श्रद्धालु हुए, जो रविवार को बिरिया बाबा धाम पर लगने वाले मेले में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे।
मेले में दूर-दराज से ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से आए श्रद्धालुओं को जलभराव के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग के किनारे पटरी पर बैठने वाले सब्जी व फल विक्रेताओं ने जलभराव को देखते वहां अपने ठेले लगा लिए। इससे यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि बिरिया बाबा स्थान पर गंदे पानी निकासी को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। ईओ ने कहा कि जल्द ही नाले की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बरगदिया गांव में सफाई नहीं होने से मार्गों पर भर रहा गंदा पानी
चांदपुर। ग्राम पंचायत धनसिंहपुर के राजस्व गांव बरगदिया में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें गंदगी उफन रही है और गंदा पानी मार्गों पर भर रहा है। इससे ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है।
गांव के बहादुर, राम किशोर का कहना है कि काफी समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रास्तों पर गंदा पानी भरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चे अक्सर गिर जाते हैं। नालियों में कचरा भरा होने से पानी की निकासी बंद हो गई है। इस कारण आसपास दुर्गंध के कारण वहां रहना मुश्किल हो रहा है।
क्षेत्र के पंचायत सचिव अनुज शुक्ला के अनुसार, इस बारे में ग्रामीणों से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली, गांव का जायजा लेने के बाद वहां जल्द सफाई कर्मचारी भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। संवाद