फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to repair work, power supply was cut off for three hours.

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे तक बंद रही बिजली की आपूर्ति

Sun, 05 Oct 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work, power supply was cut off for three hours.
शाहजहांपुर। शहर के गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हॉल फीडर के पुराने गन्ना दफ्तर वाली लाइन पर शनिवार को मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते तीन घंटे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर देहात तक लोगों को लोकल फॉल्ट के साथ ट्रिपिंग से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे मोहल्ला बाडूजई प्रथम गन्ना दफ्तर वाली गली में लाइनों पर कार्य कराया गया। यहां पर नया खंभा लगवाने के बाद लाइन को बदला जाना है। आरडीएसएस योजना के तहत होने वाले कार्य के चलते एक ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति को बंद किया गया। बिजली जाने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। करीब एक बजे बिजली आई, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर अस्थाना वली गली में बंच लाइन पड़ने के कारण चार घंटे तक बिजली नदारद रही। इसी तरह पंचपीर फीडर पर गौटिया काजीपुर रोड पर एलटी की लाइन पर काम कराने के लिए शट डाउन लिया गया। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। इसी उपकेंद्र के शाहबाजनगर रोड पर अर्थिंग का तार टूटने पर लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आज बंद रहेगी विकास भवन फीडर की बिजली
बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास फीडर के फीडर सेपरेशन का कार्य होना है। इसके चलते रविवार को सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उपकेंद्र से फीडर को अलग बनाकर सरकारी कार्यालयों को आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed