फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to lack of indicators, a truck climbed onto the divider of Bareilly highway

Shahjahanpur News: संकेतक नहीं होने से बरेली हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of indicators, a truck climbed onto the divider of Bareilly highway
जलालाबाद में बरेली हाईवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर संकेतक नहीं लगे होने से शनिवार देर रात गिट्टी से भरा एक ट्रक हाईवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे डिवाइडर समेत ट्रक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उस पर सवार चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए और उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान नगर सीमा में करीब तीन किमी लंबाई में डिवाइडर बनाया गया था। बरेली की तरफ डिवाइडर की शुरुआत होने की जगह कोई संकेतक आदि नहीं लगाया गया है। इसीलिए बहुधा रात में बरेली की तरफ से आने वाले चालक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की हेडलाइट की चमक में हाईवे पर डिवाइडर नजर नहीं आता और अक्सर उस पर वाहन चढ़ जाते हैं। शनिवार रात भी यही हुआ। काशीपुर से गिट्टी भरकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे चालक को जब तक डिवाइडर दिखा, ट्रक उस पर चढ़ चुका था।
विज्ञापन



दिखावटी बनीं डिवाइडर पर लगीं लाइटें
बरेली हाईवे पर पहले बनाए गए डिवाइडर की लंबाई कम थी और उस पर लगे खंभों पर लाइटें भी जलती हैं। हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान डिवाइडर की लंबाई बढ़ाकर वहां भी भी खंभे और लाइटें लगाई गईं, लेकिन उन्हें बिजली कनेक्शन न दिए जाने के कारण अब रात में लाइटें नहीं जलती हैं। लोगों का कहना है कि डिवाइडर पर लगे खंभों से रोशनी होती रहे तो संकेतक नहीं होने पर भी डिवाइडर आसानी से दिख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed