फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to high humidity in the atmosphere, fog prevailed, visibility was 100 meters.

Shahjahanpur News: वातावरण में नमी अधिक होने से छाई धुंध, दृश्यता रही 100 मीटर

Thu, 12 Mar 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to high humidity in the atmosphere, fog prevailed, visibility was 100 meters.
शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग पर बुधवार सुबह छाई धुंध। संवाद
शाहजहांपुर। मौसम ने अचानक करवट बदली और बुधवार सुबह धुंध छा गई। बादल छाए रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन में उमस का असर रहा। गन्ना शोध के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आर्द्रता अधिक होने और दक्षिणी-पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इस वजह से धुंध का असर रहा। वायुदाब गिरा होने से बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह धुंध की वजह से दृश्यता 100 मीटर रह गई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह आर्द्रता 82 प्रतिशत थी और दक्षिणी और पश्चिमी हवा चलने से वातावरण में नमी रही। वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बादल छाए रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed