फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to fog, seven pairs of trains will be canceled from today till February 29.

Shahjahanpur News: कोहरे के चलते आज से 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी सात जोड़ी ट्रेनें

Fri, 01 Dec 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, seven pairs of trains will be canceled from today till February 29.
शाहजहांपुर। कोहरे के चलते एक दिसंबर से 29 फरवरी तक कई ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इनमें मुरादाबाद मंडल की वह ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनका ठहराव शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर होता है। ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे का अनुरोध है कि यात्री अपना विकल्प लेकर चलें।
विज्ञापन

रेलवे ने 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त कर दिया है, जबकि 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी तथा 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहने की घोषणा की गई है। इनके अलावा 13006/05 मुगलसराय एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त कर दी गई है। बृहस्पतिवार को इसके निरस्त रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते निरस्त रहने वाली ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया भी बंद कर दी गई है। जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखे थे, वह स्वत: ही निरस्त हो गए हैं।


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्री के पेट में हुआ दर्द



शाहजहांपुर। नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जा रही 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-1 के बर्थ नंबर आठ पर यात्रा कर रहे 28 वर्षीय किशन शर्मा को पेट दर्द उठा। बरेली से चलने के बाद पेट में काफी तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने टीटीई को बताया। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने यात्री को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed