फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to fog in the morning, the temperature will continue to drop.

Shahjahanpur News: सुबह कोहरा छाए रहने के कारण तापमान में जारी रहेगी गिरावट

Fri, 28 Nov 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Due to fog in the morning, the temperature will continue to drop.
शुक्रवार को शहर में छाई धुंध। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर दिशा से पहाड़ों की बर्फीली हवा के झोंके यहां पहुंचने से सर्दी अब दिन में भी तेवर दिखाने लगी है। रात में पुरवाई का वेग धीमा होने से उमस पैदा हुई तो न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर से देर शाम तक पुरवाई चलती रही। इससे शाम को थोड़ी ठंडक महसूस हुई, लेकिन बाद में हवा की रफ्तार 15-20 किमी से घटकर पांच से सात किमी प्रति घंटा रह गई। सर्दी बढ़ने से शाम छह बजे के बाद से सड़कों पर आवागमन भी कम होने लगा है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर दिशा से चल रही हवा में ठंडक ज्यादा महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि दिन में निकली धूप से शाम तक आर्द्रता करीब पांच फीसदी कम हो गई, लेकिन इस वजह से शनिवार को सुबह सूर्योदय के कुछ घंटे बाद तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और इससे तापमान में कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed