{"_id":"6845de0cc14e997c31074ef9","slug":"due-to-fault-in-kaneng-feeder-supply-remained-closed-for-two-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-145620-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कनेंग फीडर में फॉल्ट होने से दो घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कनेंग फीडर में फॉल्ट होने से दो घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादशाहनगर उपकेंद्र के कनेंग फीडर पर रविवार को फॉल्ट की वजह से बिजली गुल हो गई। इसके अलावा भी कई जगह फॉल्ट से लोगों को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद करीब तीन बजे कनेंग फीडर की आपूर्ति गुल होने से उपभोक्ता बेहाल हो गए। बिजली जाने पर लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना दी। वहां से कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचित किया। तब जेई को लाइन पर लिया गया। करीब दो घंटे के बाद लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
निगोही रोड उपकेंद्र के पंचपीर फीडर पर ट्रांसफॉर्मर पर फ्यूज सेट लगाने के कार्य के चलते एक घंटे तक बिजली गायब रही। रात करीब एक बजे तिलहरजई में बिजली जाने से लोग बेहाल हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति ने इंतजार कराया।