फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DSOs of Kotedaron Performance against

कोटेदारों का डीएसओ के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 10 May 2015 12:22 AM IST
कलान (शाहजहांपुर)
कलान (शाहजहांपुर) Updated Sun, 10 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
DSOs of Kotedaron Performance against
क्षेत्र के कोटेदारों ने केरोसिन मिलने पर उसका उठान नहीं किया। कोटेदारों ने डीएसओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लाक कलान में प्रतिमाह 47149 कार्ड पर 90800 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया जाता था। कोटेदार एक कार्ड पर दो लीटर केरोसिन वितरण करत है। जिला पूर्ति कार्यालय से तेल वितरण करने की अमित आयल डिपो पर जो सूची भेजी गई, उसमें पूरे ब्लाक में राशनकार्डों की संख्या कम कर दी गई। कार्डों की संख्या 47149 की जगह 26985 शेष रह गई। ऐसे में तेल एक लीटर से कुछ अधिक वितरण किया जाना है। ऐसी स्थिति में कोटेदारों का कहना कि कार्डों की संख्या अधिक होने की जगह इतनी कम कर दी गई इससे वितरण करने में काफी परेशानी होगी।

कोटेदारों ने अमित आयल डिपो के प्रोपराइटर दिनेश गुप्ता से तेल के उठान करने से मना कर दिया। उनके जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता कराने के बाद भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कोटेदारों ने डीएसओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव राठौर, रामकिशोर गुप्ता, रामरतन यादव, अनंगपाल यादव, धनपाल सिंह, अनिल यादव, शीशपाल, ओमेन्द्र सिंह, रजनीश, राजबहादुर, कुलदीप सिंह, सत्यवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed