फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drunkards gobbled up two crores of liquor on Holi in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में होली पर दो करोड़ की शराब गटक गए पियक्कड़

Sat, 11 Mar 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drunkards gobbled up two crores of liquor on Holi in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। होली की मस्ती और उल्लास के बीच शाहजहांपुर वाले मदिरा का सेवन करने में भी पीछे नहीं रहे। होली से पूर्व दो दिन शराब की बिक्री बंद रहने के बावजूद मदिरा की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई। यानी लोगों ने दुकानें बंद होने से पहले ही स्टॉक कर लिया। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में एक दिन में लगभग दो करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।
विज्ञापन

होली पर तमाम लोग शराब की मस्ती में चूर रहते हैं। शराब के कारण ही अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती है। होली से एक दिन पहले ही शराब की दुकानों को प्रशासन ने बंद करा दिया था। सात और आठ मार्च को शराब की सभी दुकानें बंद रहीं। इसीलिए लोगों ने छह मार्च को ही लाइन में लगकर शराब खरीदी। देसी से लेकर विदेशी और बियर की दुकानों तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे के अनुसार, आमतौर पर हर दिन औसतन एक करोड़ रुपये की बिक्री होती है। होली से पहले दुकानें बंद होने के चलते एक ही दिन में लगभग दो करोड़ रुपये की शराब बिक गई। जिले में देसी शराब की दुकानों की संख्या काफी ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार, 180 देसी शराब की दुकानें हैं। 56 विदेशी और 40 बियर की दुकानों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बंदी के दिन भी चोरी-छिपे बिकी शराब
सात और आठ मार्च को शराब की दुकानेंं बंद रहीं, लेकिन यह बंदी सिर्फ दिखावे भर के लिए रही। दुकानों के आसपास सेल्समैन पूरे समय मौजूद रहे और ओवररेट पर शराब बेचते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी-छिपे शराब की बिक्री की गई। कुछ स्थानों पर कर्मचारी दुकान का शटर गिराकर अंदर बंद हो गए और ग्राहक के आने पर ऊंचे दामों पर शराब बेचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed