शाहजहांपुर में महिला की हत्या: शराबी बेटे ने ली जान, पिता को मारने दौड़ा, बचाने आई मां को घोंपा भाला
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत युवक ने भाला मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी हमलावर हो गया।
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गनपतपुर में शराब के नशे में पिता पर हमला करने पर बचाव में आई 65 वर्षीय मां मैना देवी को बड़े बेटे विपिन कुमार ने भाला मार दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागते समय गांव के दो लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने भाला मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ये भी पढ़ें- Budaun Accident: हादसे में तीन लोगों की मौत... दो बाइक पर थे पांच सवार, किसी के सिर पर नहीं था हेलमेट
चेहरे पर ताबड़तोड़ किए प्रहार
मकान के अंदर टिनशेड के नीचे बैठीं मैना देवी ने देखा तो वह दौड़कर आई और भाला पकड़ लिया। परिजन के अनुसार, विपिन ने उनके चेहरे पर भाला से वार किया। इसके बाद लगातार कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह भागा तो पकड़ने का प्रयास करने पर गांव के राधेश्याम और अरुण को भाला मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।