{"_id":"65f5fba3b1777db62c069bc4","slug":"drunk-girl-creates-ruckus-at-rajiv-chowk-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115192-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राजीव चौक पर युवती ने नशे में जमकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राजीव चौक पर युवती ने नशे में जमकर काटा हंगामा
विज्ञापन
पुवायां। राजीव चौक पर बने पिंक बूथ के पास नशे में धुत एक युवती ने एक घंटे तक हंगामा काटा। इस दौरान पिंक बूथ पर कोई भी महिला सिपाही मौजूद नहीं थीं। इंस्पेक्टर के पहुंचने के बाद महिला सिपाही बमुश्किल युवती को थाने ले जा सकीं।
राजीव चौक पर हर समय बेहद भीड़ रहती है। एसपी के निर्देश पर यहां पिंक बूथ बनवाया गया है। शनिवार शाम एक युवती बेहद नशे की हालत में पिंक बूथ के पास ही भजन, गीत आदि गाने लगी। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने युवती का वीडियो बनाया तो वह गालीगलौज करने लगी। युवती एक बाइक पर बैठ गई तो युवक बाइक छोड़कर दूर चला गया। हंगामे के दौरान सिपाही और दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला पुलिसकर्मी न होने से खिसक लिए। बाद में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय मौके पर पहुंचे और महिला सिपाहियों को बुलाकर बमुश्किल युवती को थाने भिजवाया। युवती अपना नाम और पता नहीं बता रही है। नशे में होने के कारण उससे ज्यादा जानकारी नहीं की जा सकी है।
-- -- -- --
दरोगा ने भीड़ पर चलाए डंडे
हंगामे के दौरान एक दरोगा ने युवती को थाने भिजवाने के बजाय भीड़ पर ही डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इससे भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने दरोगा से उनके व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। लोगों ने दरोगा की शिकायत थाना प्रभारी से की। दरोगा अपने व्यवहार को लेकर पहले से ही काफी चर्चित है।
विज्ञापन
-- -- --
दरोगा के व्यवहार की जांच कराई जाएगी। युवती का मेडिकल कराया जाएगा और कार्रवाई होगी। पिंक बूथ पर महिला सिपाहियों के मौजूद न होने की भी जांच होगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां