फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drug

भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर में पकड़ी गईं 16 लाख की नशीली दवाएं

Thu, 21 Nov 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
drug
शाहजहांपुर। बरेली से आए ड्रग कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को कलान में एक भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को छापे के दौरान करीब 16 लाख रुपये कीमत की नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। योजनाबद्ध तरीके से की गई छापा मार कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर चलाने वाला भाजपा नेता का बेटा दुकान पर नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने दुकान पर मौजूद उनके नौकर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन जीआरपी ने बुधवार सुबह वहीं रेलवे स्टेशन पर लौंगबाड़ा (पंजाब) निवासी कुलदीप और जगदीप पुत्र जगसीर को पकड़ा था। उनके पास बड़ी मात्रा मेें नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। वहां जीआरपी के पूछताछ करने के दौरान कुलदीप व जगदीप ने बरामद दवाएं शाहजहांपुर के कलान कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदना बताया। दोनों तस्कर इन नशीली दवाओं को कई जगह सप्लाई करते थे। उनसे पूछताछ के बाद जीआरपी ने पूरे मामले के बारे में औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद ड्रग कमिश्नर ने आनन-फानन में अधिकारियों की टीम बनाई। जीआरपी और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम पकड़े गए ड्रग तस्करों समेत बुधवार दोपहर कलान पहुंची। कलान कस्बे में करीब 50 मेडिकल स्टोर हैं। मगर ड्रग तस्करों ने टीम को शिव मेडिकल स्टोर के सामने ले जाकर खड़ा कर दिया और वहीं से नशीली दवाएं खरीदना बताया। इस पर जीआरपी और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने तत्काल शिव मेडिकल स्टोर में छापा मारकर जांच शुरू कर दी। टीम को जांच करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर भाजपा नेता संजीव गुप्ता का है। दुकान के पास स्थित घर के दरवाजे पर संजीव गुप्ता, जिला महासचिव भाजपा किसान मोर्चा की नेम प्लेट भी लगी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसका अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा और बिना किसी दबाव के देर शाम तक छानबीन करते रहे। टीम को मेडिकल स्टोर से तमाम ऐसी दवाएं मिलीं जो शरीर के लिए हानिकारक होने के कारण सरकार ने उनकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।
ड्रग कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर से हार्मोन बढ़ाने वाले ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बॉयल समेत नशे मेें इस्तेमाल होने वाली प्रॉक्सीवान, एक्सोजेसिक, जेक्सीवन प्लस, पेंटाजेसील, एविल, ट्रामाटॉल आदि 15-16 श्रेणी की दवाएं जब्त की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक अनंत राम राव ने बताया हिरासत मेें लिए गए मेडिकल स्टोर संचालक के नौकर से पूछताछ की जा रही है और उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने वाली टीम में ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा, विवेक कुमार, देशबंधु विमल आदि शामिल रहे।
दवा विक्रेताओं और डॉक्टरों में मचा हड़कंप
भाजपा नेता के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की खबर कस्बे फैली तो दवा कारोबारियों में खलबली मच गई। दरअसल, छापा कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की सूचना पर मिर्जापुर और परौर पुुुुुुुुलिस भी मौके पर पहुुुुंच गई थी। भारी पुलिस बल के साथ सत्ता पक्ष के नेता की दुकान पर छापामारी सुनकर अन्य मेडिकल स्टोर संचालक और निजी क्लीनिकों के डॉक्टर घबरा गए। कुुुछ देर में ही सभी मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए और दुकानदार दाएं-बाएं खिसक लिए। अधिकारियों के जाने के बाद भी तमाम मेडिकल स्टोर बंद रहे।

शादी की खुुशियों में पड़ गया खलल
टीम ने जिस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, उसके मालिक संजीव गुप्ता के बेटे प्रिंस गुप्ता की शादी है। मेडिकल स्टोर प्रिंस ही चलाते हैं। हालांकि छापे के बावजूद शाम को रिसेप्शन की दावत हुई और उसमें तमाम मेहमानों का जमावड़ा लगा। शादी की दावत में बदायूं से प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुुुुुुप्ता भी पहुुुंचे, लेकिन दूल्हा बने प्रिंस गुुप्ता दावत के पंडाल में ज्यादा देर नहीं दिखे। बिजली की सजावट और डीजे की धमक के बावजूद परिवार की खुशियों मेें खलल पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed