फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drug inspectors raid pharmaceutical establishments; 11 samples collected.

Shahjahanpur News: औषधि निरीक्षकों का दवा प्रतिष्ठानों पर छापा, 11 नमूने लिए

Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Drug inspectors raid pharmaceutical establishments; 11 samples collected.
तिलहर। मंडलायुक्त के निर्देश पर गठित औषधि निरीक्षकों की टीम ने मंगलवार को यहां आकर एक साथ कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अपराह्न तीन बजे तक टीम ने आठ दवा प्रतिष्ठानों पर जाकर स्टॉक रजिस्टर से दवाओं का मिलान कराया और वहां से विभिन्न दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए उनके 11 नमूने सील किए।
विज्ञापन

यहां पहुंची टीम में बरेली के औषधि निरीक्षक राजेश कुमार, पीलीभीत की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा और बदायूं के औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद शामिल रहे। सुबह करीब 11:30 बजे बिरियागंज में एक मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान दूसरा मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद कर मौके से जाने लगा।
विज्ञापन

इस पर टीम ने तत्काल उसकी दुकान खुलवाकर दवा का स्टॉक जांचा। इस बीच, अन्य कई स्थानों के मेडिकल स्टोर बंद करके उनके संचालक चले गए। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट में दवाओं में किसी प्रकार की कमी या मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दवा विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो मेडिकल स्टोर संचालक टीम के आने पर दुकानें बंद कर चले गए, उनके मेडिकल स्टोरों की बाद में आकस्मिक जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed