फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drop in air pressure indicates likelihood of strong winds and light rain.

Shahjahanpur News: वायुदाब गिरने से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

Mon, 08 Jun 2026 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Drop in air pressure indicates likelihood of strong winds and light rain.
सोमवार को तेज धूप में बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद  
शाहजहांपुर। तेज धूप से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गर्म हवा चलने के साथ उमस बढ़ने से लोग बेहाल हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से अधिक हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वायुदाब गिरने और तापमान में वृद्धि होने से अगले 24 घंटों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

जून माह में औसतन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और औसतन न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहता है। सोमवार को अधिकतम औसत तापमान 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब 15 मिलीबार गिरा हुआ है। तापमान में वृद्धि हुई है। आर्द्रता 34 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। इसके असर से अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed