{"_id":"6994ab0549054d93be0cdfe1","slug":"drones-will-monitor-rooftops-during-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165866-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर ड्रोन से होगी छतों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर ड्रोन से होगी छतों की निगरानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के लिए तैयारी तेज हो गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण करते हुए छतों से ईंट-पत्थर हटाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि ड्रोन की मदद से छतों और जुलूस की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रहेगी।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण व सीओ सिटी पंकज पंत ने बड़े लाट साहब के जुलूस के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति, यातायात डायवर्जन प्लान का क्रियान्वयन तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
वहीं, आरसी मिशन थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व एसपी ग्रामीण ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की। अपील की गई कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।