फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DRM took stock of the crossing gates

डीआरएम ने क्रॉसिंग के गेटों का निरीक्षण कर लिया जायजा

Sat, 26 Feb 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
DRM took stock of the crossing gates
निगोही स्थित 10सी रेलवे फाटक का निरीक्षण करते डीआरएम आशुतोष पंत - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर-निगोही। रेल महाप्रबंधक के दौरे से पहले इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने शुक्रवार को शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन के बीच रेलवे क्रॉसिंग के गेटों का निरीक्षण किया। निगोही के ईटगांव स्थित क्रॉसिंग पर गेटमैनों की गतिविधियों को देखकर नाराजगी जताई और वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम आशुतोष पंत दोपहर 12:00 बजे निगोही में ईंटगांव रजबहा मार्ग के 10 सी गेट पर पहुंचे। डीआरएम ने गेट का लॉक चेक किया और डिस्क लगवाया। पानी के अभाव में सूख रही फुलवारी में सुखे पौधों को हटाने और उनमें पानी डालने के निर्देश दिए। नव निर्मित मार्ग की उखाड़ रही पेंटिंग को ठीक करने की हिदायत दी। बिजली पावर से चल रहे सबमर्सिबल पंप को देखकर नाराजगी जताई और बंद करवाया।
विज्ञापन

पेयजल के लिए हैंडपंप लगाने के निर्देश संबंधित को दिए। गेट मैन प्रदीप कुमार को ड्रेस में न देखकर फटकार भी लगाई। दूसरे गेट मैन बिज्जू कुमार से बोर्ड पर लिखे दिशा-निर्देश पढ़वाकर देखा। इसके बाद डीआरएम ने दोनों गेट मैनों के वेतन काटे जाने के निर्देश दिए।डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि यह उनका औपचारिक निरीक्षण था। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलवे लाइन ट्रेन संचालन के लिए दुरूस्त है। आदेश मिलते ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ को आएंगे रेल महाप्रबंधक
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल महाप्रबंधक का दौरा नौ मार्च को होगा। उनके दौरे से पहले शुक्रवार को डीआरएम आशुतोष पंत ने शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के गेटों का निरीक्षण किया। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण के बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed