फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Driver beaten up after bus collided with trolley carrying Tajiya

Shahjahanpur News: ताजिया ले जा रही ट्रॉली से बस के टकराने पर चालक को पीटा

Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Driver beaten up after bus collided with trolley carrying Tajiya
खुटार (शाहजहांपुर)। ताजिया लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली में बस की साइड लग जाने पर लोगों ने चालक को पीट दिया। चालक ने तहरीर दी है।मथुरा के महोली रोड सकतपुरी निवासी भुजराम ने पुलिस को बताया कि वह बस चालक है। बृहस्पतिवार रात वह मथुरा से सवारियां लेकर गौरीफंटा (लखीमपुर) के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह खुटार बंडा मार्ग पर गांव मलिका गांव के पास खुटार की ओर से ताजिया लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली में उसकी बस की रगड़ लग गई। इस पर ताजिया ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ बाइकों से चल रहे युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया और गांव सौंफरी के पास बस रुकवाकर उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

बचाने आए हेल्पर को भी पीटा गया। बस के यात्रियों ने चालक और हेल्पर को बचाया। भुजराम ने यूपी-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही मारपीट करने वाले भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी हे। समझौते के लिए वार्ता चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed