{"_id":"678c02cd56b16fb7f805fd60","slug":"drive-the-car-wearing-a-helmet-otherwise-puwaiyan-police-will-issue-a-challan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-135914-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हेलमेट लगाकर चलाएं कार, नहीं तो पुवायां पुलिस काट देगी चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हेलमेट लगाकर चलाएं कार, नहीं तो पुवायां पुलिस काट देगी चालान
Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की ओर से काटा गया कार चालक का हेलमेट नहीं लगाने में चालान। स्रोत कार चालक
- फोटो : संवाद
पुवायां। कार से कस्बे में आना है तो चालक को हेलमेट लगाना पड़ेगा, नहीं तो पुलिस चालान काट देगी। शुक्रवार को पुलिस ने एक कार चालक का हेलमेट न लगाने पर चालान काटकर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद बैकफुट पर आई पुलिस चालान को निरस्त कराने की बात कह रही है।
पुवायां निवासी हरिओम एक व्यक्ति की कार चलाते हैं। शुक्रवार को वह कार से कस्बे में कहीं गए थे। लौटते समय राजीव चौक पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हरिओम के अनुसार वह सीट बेल्ट लगाए थे और कार के सभी कागज भी पूरे थे।
पुलिस ने उनकी कार रुकवाई और नाम पूछने के बाद फोटो खींचकर चालान काटे जाने की जानकारी दी। उन्होंने दरोगा से कहा कि वह सीट बेल्ट लगाए हैं, कार के सभी कागज भी हैं तो चालान किस बात का काटा गया है, लेकिन उनको कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद कार स्वामी के मोबाइल नंबर पर मैसेज पहुंचा। मैसेज के लिंक से चालान की प्रति डाउनलोड की गई तो कार स्वामी और चालक दोनों हैरत में पड़ गए, क्योंकि कार को बाइक दर्शाते हुए हेलमेट न लगाने पर चालान काटा जाना दिखाया गया था।
खास बात यह है कि चालान की प्रति पर कार और चालक का फोटो भी लगा हुआ ह। इसके बाद भी हेलमेट नहीं लगाने पर चालान काट दिया गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और सीओ ट्रैफिक को रिपोर्ट भेजकर चालान निरस्त कराया जाएगा।