फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drink water even when you're not thirsty; it will reduce the risk of a heart attack.

Shahjahanpur News: बिना प्यास भी पीएं पानी, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Wed, 07 Jan 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drink water even when you're not thirsty; it will reduce the risk of a heart attack.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीज। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। बढ़ते प्रदूषण के कारण जहरीली हवा सांसों के रास्ते अंदर जाकर हृदय रोग और ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा रही है। इससे फेफड़ों की हालत खस्ता होने लगी है। लोग थोड़ा सा काम करते ही थकने लगे हैं। सांस फूल रही है और रक्तचाप बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में राजकीय मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में हृदय व सांस से जुड़े मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना 30 से 40 लोगों का ईसीजी व अन्य जांचों को किया जा रहा है। चिकित्सक बच्चे, बुजुर्गों व रोगियों को ठंड से बचने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बिना प्यास लगे भी गुनगुना पानी पीते रहें। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, ठंड का सीधा असर धमनियों पर पड़ता है। सर्द मौसम में धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। पसीना नहीं आने और प्यास कम लगने के कारण लोग पानी कम पीते हैं, जिससे खून गाढ़ा हो जाता है। गाढ़ा रक्त क्लॉट बनाकर हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की आशंका बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नींद के दौरान दिल की धड़कन धीमी पड़ जाती हैं। कई मामलों में अचानक कार्डियक अरेस्ट तक की स्थिति बन जाती है। इसी वजह से सर्दियों में रात के समय हार्ट अटैक के मामले अधिक सामने आते हैं। सलाह दी कि बिना प्यास लगे भी गुनगुना पानी पीते रहें।
--
शराब और सिगरेट से रखें दूरी

प्राचार्य ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति भी चलने पर हांफने लगते हैं, ऐसे में हृदय रोगियों के लिए यह स्थिति और खतरनाक है। चिकना तला भुना और मसालेदार भोजन छोड़कर हल्का और सुपाच्य आहार लें। शुगर और बीपी के मरीज रोज नियमित दवा लें और अपनी जांच कराते रहे। सर्दी में धूम्रपान और शराब दिल के लिए सबसे खतरनाक हो सकती है। शराब शरीर का तापमान गिराती है। इससे ठंड का असर बढ़ता है। सिगरेट रक्त धमनियों को और संकुचित कर देती है। सुबह-शाम टहलने से परहेज करें। जरूरत हो तो घर के भीतर व्यायाम करें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

--
सही खान-पान से होगी सुरक्षा
प्राचार्य ने बताया कि इस मौसम में सही खानपान दिल की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है। लाल मिर्च, मैदा, फास्ट फूड और मीठे पेय से दूरी बनाना जरूरी है। घर में एयर प्यूरीफायर लगाना या ऑक्सीजन देने वाले इनडोर पौधे रखना भी लाभकारी हो सकता है।
--
गर्दन और सिर को भी ढककर रखें
- प्राचार्य ने बताया कि हृदय, फेफड़े और गठिया-बाय के मरीजों को संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन-चार लेयर में कपड़े पहनें और गर्दन व सिर को भी ढककर रखें।
--
इन बातों का रखें ध्यान
- खाने-पीने पर ध्यान दें
- स्वस्थ वजन बनाए रखें
- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें
- अपने कोलेस्ट्रॉल पर नज़र रखें
- धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाएं
-ं डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखें
- पर्याप्त नींद लें
- नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
- अपना रक्तचाप जांचें
- दवाइयां समय से लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed