फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drain closed, road turned into pond, houses also filled with water

Shahjahanpur News: नाला बंद, सड़क बनी तालाब, मकानों में भी भरा पानी

Mon, 20 May 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Drain closed, road turned into pond, houses also filled with water
नगर पंचायत निगोही के मोहल्ला आजादनगर में नाला बंद कर दिए जाने से सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरत
निगोही। मोहल्ला आजादनगर में नाला बंद कर दिए जाने से सड़क के साथ ही मकानों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पंपसेट लगवाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादनगर में स्टेट बैंक एटीएम वाली गली के पानी का निकास पिछले 17 वर्षों से बिजलीघर के अंदर बने सरकारी नाले से निकलता था। बीते दिनों बिजली विभाग के जेई ने इस नाले को मिट्टी और टिन डालकर बंद कर दिया। इससे नाले के पानी का निकास बंद हो गया और सड़क पर जलभराव हो गया। मोहल्ले वासियों ने कई बार विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से नाले को खुलवाने के लिए मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब सड़क के साथ मकानों में भी पानी भर जाने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने इस समस्या का संज्ञान लेकर तत्काल पंपसेट लगवाकर पानी को निकलवाया। साथ ही बताया कि जल्द ही नाले के पानी का निकास शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर बने मुख्य नाले से जोड़ने का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समस्या का समाधान करने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देशित किया है। वहीं, इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने के बाद एस्टीमेट बनवाकर समस्या का स्थायी हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed