फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Vijay Pathak became IMA President, Dr. Gaurav Secretary

डॉ. विजय पाठक बने आईएमए अध्यक्ष, डॉ. गौरव सचिव

Tue, 27 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 2022-23 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।डॉ. विजय पाठक ने डॉ. मनमोहनलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

विज्ञापन
Dr. Vijay Pathak became IMA President, Dr. Gaurav Secretary

विस्तार

शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 2022-23 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. विजय पाठक को अध्यक्ष और डॉ. गौरव मिश्रा को सचिव चुना गया है। डॉ. मनमोहन लाल गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को आईएमए भवन में शाहजहांपुर की वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग की गई। इसमें 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी डॉ. डीएस माथुर के निर्देशन में हुआ। सभी की सहमति से डॉ. विजय पाठक को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. गौरव मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. विजय पाठक ने डॉ. मनमोहनलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। अध्यक्ष डॉ. पाठक ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। सदस्यों के हितों की रक्षा करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने चिकित्सा के जरिये समाजसेवा के साथ ही संगठन द्वारा दी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया। इससे पहले बैठक की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य डॉ. पीएन रस्तोगी द्वारा आईएमए वंदना से हुई। निवर्तमान सचिव डॉ. आनंद अग्रवाल ने 2021-22 के कार्यकारिणी के कार्यों का ब्योरा सौंपा। डॉ. पीके अग्रवाल ने सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. एसके मेहरोत्रा, डॉ. राकेश मेहरोत्रा, डॉ. रामनाथ टंडन, डॉ. ब्रजेंद्र सक्सेना, डॉ. दीपा सक्सेना, डॉ. राकेश दीक्षित, डॉ. दीपा दीक्षित, डॉ. रश्मि बहल, डॉ. अनिल सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed