{"_id":"6a8f4162be41ab7b6f04d80c","slug":"dr-sudhir-gupta-felicitated-on-becoming-the-chairman-of-the-committee-on-petitions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182814-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: याचिका समिति के सभापति बनने पर डॉ. सुधीर गुप्ता का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: याचिका समिति के सभापति बनने पर डॉ. सुधीर गुप्ता का अभिनंदन
विज्ञापन
एमएसलसी सुधीर गुप्ता का अभिनंदन करते व्यापारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति का सभापति बनाए जाने पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। बहादुरगंज स्थित एक होटल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने की। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने संयोजन और महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने मंच संचालन किया।
जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने डॉ. सुधीर गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और संगठन की ओर से अभिनंदनपत्र सौंपा। डॉ. सुधीर गुप्ता ने व्यापार मंडल का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
समारोह में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, राकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, विनोद सर्राफ, अनुज देव गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद