{"_id":"6ad13f152eed2d30c405f3e1","slug":"dr-apj-abdul-kalams-birth-anniversary-was-celebrated-at-the-sp-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187536-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा कार्यालय में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय में डॉ.कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा के पदाधिकारी। स्रोत
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संगोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों और देश के विकास में योगदान पर चर्चा की गई।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक के रूप में देश को नई पहचान दिलाई। मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, रणंजय सिंह यादव, राम सूरत सिंह यादव और विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -
सोसायटी ने लैब के पायलट चरण की शुरुआत की
एआईटी ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी ने कंप्यूटर लैब में कलाम एआई इनोवेशन लैब के पायलट चरण की शुरुआत की। इस बीच विकसित भारत के लिए एआई : कलाम के विजन से अपना पहला एआई मॉडल तक विषय पर कार्यशाला आयोजित की। आईटी विशेषज्ञ काजी मोहम्मद आमिर ने बताया कि डॉ. कलाम का जीवन साधारण परिस्थितियों से उठकर असाधारण उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देता है। हर्षिता ने शिक्षा, डिजिटल कौशल और नवाचार के महत्व पर जोर दिया।