फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Anurag and Priyanka Agrawal receive the 'Samaj Alankaran Samman' (Social Recognition Award)

Shahjahanpur News: डॉ. अनुराग और प्रियंका अग्रवाल को मिला समाज अलंकरण सम्मान

Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anurag and Priyanka Agrawal receive the 'Samaj Alankaran Samman' (Social Recognition Award)
केरूगंज ​स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित लोग। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में डॉ. अनुराग अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल को समाज अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में आस्था अग्रवाल, गौरी अग्रवाल और अमित गर्ग शामिल रहे। समिति अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाज का युवा वर्ग शिक्षित और सशक्त है। युवाओं को व्यवसाय के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

सचिव रवि अग्रवाल ने वर्षभर के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में सीए संजीव बंसल, विनोद अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed