फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dowry death case filed in case of death of married woman

Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dowry death case filed in case of death of married woman
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के गांव कोटावारी निवासी दुर्गा ने अपनी पुत्री की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दुर्गा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री अलपी की शादी चार वर्ष पूर्व दुबाहा निवासी कप्तान के पुत्र विशाल के साथ की थी। ससुराल के लोग दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करते थे। 18 माह पूर्व पंचायत कराकर ससुराल भेजा था।
विज्ञापन

28 जनवरी को विदा कराकर ससुराल लाए थे। दो फरवरी को उसे दुबाहा गांव से किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि पुत्री की मौत हो गई है। दुर्गा ने आरोप लगाया है कि पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इंस्पेक्टर उमेशचंद चौरसिया ने बताया कि दुबाहा निवासी विशाल, कप्तान, फूलमती, विंदर, सीमा, रेखा और सियाराम के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed