फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dowry case husband suicide

पत्नी ने दर्ज कराया दहेज मांगने का मुकदमा, तो पति ने खुद को लगाई आग

Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dowry case husband suicide
खुदागंज-शाहजहांपुर। पत्नी की ओर से दहेज मांगने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराए जाने से आहत पति ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मझिला निवासी 26 वर्षीय विशाल सागर पुत्र तौलेराम सागर का विवाह तीन साल पहले ग्राम महमूदापुर थाना भुता जनपद बरेली में हुआ था। उसकी पत्नी रोली से उसका रोजाना ही घरेलू विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से रोली, विशाल और परिजनों पर दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी, जिस कारण वह काफी तनाव में रह रहा था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे विशाल ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और तड़पता हुआ पड़ोस के नाले में कूद पड़ा। आनन फानन में परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से पीड़ित को खुदागंज अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर न होने पर नर्स गुडडी सागर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed