फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   double face

डबल फेस होने से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके

Sat, 07 Feb 2015 12:28 AM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) Updated Sat, 07 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला दिलाजाक जलालनगर में शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नई बंच लाइन डाली, इसके बाद लोगों के घरों में किए गए कनेक्शनों में डबल फेस हो गया, जिससे कई घर के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घटना के बाद आक्रोशित मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के मुताबिक बिजली विभाग की तरफ से सुबह बंच लाइन डालने का काम शुरू किया गया। शाम को काम खत्म होने के बाद सभी के घरों के कनेक्शन जोड़ दिए गए। जैस की बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू की तो अचानक तेज वोल्टेज आने से कई घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। मोहल्ले में रहने वाले साबिर, शब्बू और अब्दुल के फ्रिज, हसमत अली और बंटू की टीवी, वीसी शुक्ला का इंर्वटर शब्बीर के घर में शादी के कार्यक्रम में लगी झालर फुंक गई।
विज्ञापन


बिजली न मिलने पर नागरिकों का प्रदर्शन
मीरानपुर कटरा। पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे नागरिकों का शुक्रवार को धैर्य जवाब दे गया। कई नागरिकों ने बिजली सब स्टेशन पहुंच कर विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में पिछले काफी दिनों से नागरिकों को तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ऐसे में लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेसी नेता सगीर खां के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों एवं दुकानदार इकट्ठा होकर बिजली सब स्टेशन जा पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली। नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पुनीत गुप्ता, प्यारे लाल, भरत गंगवार, फैय्याज कुरैशी, पप्पू अंसारी, वलीशेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed