फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM raid on warehouse food and oil depot

खाद्यान्न गोदाम और तेल डिपो पर डीएम का छापा

Sun, 03 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन राशन वितरण प्रणाली में सुधार का संकेत दे चुके डीएम विजय किरन आनंद ने शनिवार को गांव हथौड़ा बुजुर्ग स्थित ओबेराय तेल डिपो और बिसरात रोड के एसएफसी खाद्यान्न डिपो पर छामा मारा। गल्ला गोदाम में खाद्यान्न का रखरखाव ठीक नहीं पाए जाने पर डीएम ने एसएफसी प्रभारी को वहां इलेक्ट्रानिक कांटा लगाने और गोदाम प्रभारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने केरोसिन डिपो में तेल की मात्रा बताने वाली डिस्पेंसिंग यूनिट लगाने के निर्देश दिए। बिसरात रोड स्थित सदर और भावलखेड़ा के गोदाम में खाद्यान्न की बोरियों का सही तरीके से रखरखाव नहीं पाए जाने पर डीएम आनंद ने लताड़ लगाई और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी एसएफसी गोदाम प्रभारियों को 15 दिन में इलेक्ट्रानिक कांटे लगवाने, कोटेदारों की फाइलें तैयार कराने, दीवार पर खाद्यान्न के उठान का रोस्टर पेंट कराने आदि निर्देश दिए। डीएम ने भावलखेड़ा ब्लॉक के छह कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंच सत्यापित करने के लिए तहसीलदार सदर और खाद्य निरीक्षक की जांच टीम गठित की। तेल डिपो के निरीक्षण में डीएम ने पाया कि कोटेदारों ने केरोसिन का उठान कर लिया है, लेकिन वहां तेल की माप का कोई साधन नहीं मिला। इस खामी को गंभीरता से लेते हुए डिपो के संचालक विनोद ओबेराय को विस्फोटक विभाग से लाइसेंस लेकर डिस्पेंसिंग यूनिट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अधीनस्थों को डिपो से संबद्ध तीन कोटेदारों की दुकानों पर केरोसिन का सत्यापन कर जांच रिपोर्ट देने को कहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed