फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM got five cases resolved in Jalalabad

Shahjahanpur News: जलालाबाद में डीएम ने निस्तारित कराए पांच मामले

Sun, 16 Nov 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM got five cases resolved in Jalalabad
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जलालाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कई मामलाें की सुनवाई कर पांच मामले मौके पर निस्तारित कराए।
विज्ञापन

जलालाबाद। डीएम ने समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 शिकायतों की सुनवाई की। फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्या जानने-समझने के बाद पांच मामले निस्तारित करा दिए। भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर रौली बौरी में प्रशासन द्वारा खाली कराई गई श्मशान की जमीन पर चहारदीवारी बनाकर जल्द से जल्द उसे अपने कब्जे में लेने की मांग की। ज्ञापन में फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे अवैध रूप से संचालित फलों की थोक मंडी को मंडी समिति में स्थानांतरित कराने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

तिलहर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सुबह से ही अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली। उनके समय पर नहीं पहुंचने से ब्लॉक सभागार में करीब 50 मिनट तक कुर्सियां खाली पड़ीं रहीं। इस दौरान फरियादी समस्याएं लेकर इधर-उधर अधिकारियों का पता लगाते रहे। लंबे इंतजार के बाद दिन में 10:50 बजे एसडीएम सदानंद सरोज और नायब तहसीलदार मनु माथुर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यों में व्यस्त होने के कारण अधिकारियों को देरी हुई। सीओ ज्योति यादव शाहजहांपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सकीं। इस कारण समाधान दिवस में आईं 22 शिकायतों में सिर्फ मामलों का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुवायां में सीडीओ ने सुनी समस्याएं

पुवायां। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह और विधायक चेतराम ने समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निराकरण के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed