फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM adopted children in the village were very malnourished

डीएम को गोद लिए गांव में मिले अति कुपोषित बच्चे

Tue, 01 Mar 2016 12:24 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM adopted children in the village were very malnourished

 खुद गोद लिए गांव सिसौआ सोमवार को पहुंची डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चों की सूची देखी। इस सूची में सात बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में दर्ज थे। इन बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय देखरेख और पोषक भोजन मुहैया कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। शाम तक इसकी पूरी रिपोर्ट तलब देने को कहा।

विज्ञापन

डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अति कुपोषित बच्चों को अपने पर्यवेक्षण में रखें। इन बच्चों के माता-पिता के मोबाइल नंबर रखने और उनकी पूरी जानकारी लगातार करते रहें। जिस बच्चे को इलाज की जरूरत है तो उसे जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में तत्काल भर्ती कराकर पूरा इलाज कराने को कहा। डीएम ने कहा कि गांव में कोई भी बच्चा अति कुपोषित श्रेणी में नहीं होना चाहिए। मौके पर मौजूद अति कुपोषित बच्चे सैफ के पिता और सुजीत की मां को बुलाकर पोषण के विषय में समझाया ताकि बच्चे का अच्छी तरह शारीरिक व मानसिक विकास हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम प्रधान नसरीम बेगम से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों का वो  भी ध्यान रखें। कमजोर बच्चों को अतिरिक्त खुराक देने का सहयोग करें। डीएम की पहल पर आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षित बनाने के लिए आईडीबीआई बैंक द्वारा बच्चों को बैठने के लिए डेस्क एवं टेबल, खिलौने, झूले एवं पठन-पाठन हेतु विभिन्न सामान्य जानकारी के पोस्टर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed