फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali on every door frame made of little burned through

छोटी दिवाली पर हर चौखट पर जला यम का दीया

Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 29 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diwali on every door frame made of little burned through
छोटी दिवाली - फोटो : अमर उजाला
बच्चों और युवाओं ने रंगोली सजाकर आतिशबाजी का लिया आनंद
विज्ञापन

 प्रमुख ज्योति पर्व से पूर्व शनिवार को जिले में छोटी दिवाली मनाई गई। महिलाओं ने परंपरागत ढंग से सूप में यम का दीया जलाकर खील-खिलौनों से पूजन किया और घर की चौखट पर रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। 
इस अवसर पर बच्चों ने दीया की रखवाली भी की और आतिशबाजी चलाकर दिवाली का मजा लिया। मान्यता है कि जो कोई यम का दीया चुराकर भाग जाता है वह जुआ में हारता नहीं है, इसीलिए इस दीपक की रखवाली भी की जाती है। महिलाओं ने त्योहार पर घर में आकर्षक रंगोली भी सजाई और पेड़-पाधों पर सजावट की। 
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त में होगा दिवाली पूजन
बक्सरियां स्थित श्री दुर्गा रतन मंदिर के पुजारी पंडित अवधेश मिश्र ने बताया कि दिवाली पर रविवार को श्री गणेश-लक्ष्मी का पूजन करने के लिए पहला शुभ मुहूर्त दोपहर 12:45 से 3:10 बजे तक, दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 6:15 से रात 8:11 बजे तक और तीसरा शुभ मुहूर्त अर्द्धरात्रि के बाद 12:36 बजे से रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता
दिवाली के उपलक्ष में माधव राव सिंधिया स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीन हाउस ने प्रथम, यलो हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय के कानूनी सलाहकार नील जौहरी, प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य जूही खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed