{"_id":"675f2af536cbdc686c049e54","slug":"divisional-scout-guide-rally-will-start-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-133528-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज होगा मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज होगा मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का आगाज
Mon, 16 Dec 2024 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेजमें मंडलीय स्काउट-गाइड रैली को लेकर तैयारी कराते सह संयोजक डॉ
शाहजहांपुर। मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का आगाज सोमवार को मुमुक्षु आश्रम स्थित स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में होगा। इसमें चारों जनपद की विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। रैली में करीब 900 विद्यार्थियों के आने की संभावना है।
16 से 18 दिसंबर तक आयोजित रैली का उद्घाटन दोपहर एक बजे होगा। इस दौरान स्काउट-गाइड सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देंगे। 17 दिसंबर को स्काउट-गाइड की गतिविधियों का प्रदर्शन व प्रतियोगिताएं होंगी। 18 दिसंबर को समापन समारोह होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष बरेली मंडल बरेली के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उपाध्यक्ष बरेली मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. अजीत कुमार व संयोजक जिला मुख्यायुक्त एवं डीआईओएस हरिवंश कुमार रहेंगे। सह संयोजक के रूप में बीएसए दिव्या गुप्ता, रैली संचालक सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर और जिला गाइड कमिश्नर आशा किरण यदुवंशी, जिला स्काउट कमिश्नर मोहम्मद इरफान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
-- --
अलग-अलग विद्यालयों में ठहरने की रहेगी व्यवस्था
- रैली के सह संयोजक/जिला सचिव डॉ. अमीर सिंह ने बताया कि रैली में प्रतिभाग के लिए आने वाले स्काडट-गाइड के ठहरने की व्यवस्था शहर के अलग-अलग विद्यालयों में की गई है। जनपद बदायूं के स्काउट के लिए देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, बरेली व शाहजहांपुर के स्काउट को जनता इंटर कॉलेज तथा पीलीभीत के स्काउट को एसपी कॉलेज में रुकवाया जाएगा। पीलीभीत की गाइड को डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर, बरेली व बदायूं जिले की गाइडों के लिए चौक स्थित जीजीआईसी में रहने की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा मंडल के निर्णायकों की आवासीय व्यवस्था मुमुक्षु आश्रम में ही स्थित श्री दैवी संपद् संस्कृत महाविद्यालय में रहेगी।