फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Divisional Commissioner inspected the construction site of helipad on Ganga Expressway.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हेलीपैड के निर्माण स्थल का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected the construction site of helipad on Ganga Expressway.
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी के पास हैलीपैड के लिए निरीक्षण करते कमिश्नर। स्रोत : प्रशासन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी के नजदीक प्रस्तावित हेलीपैड के निर्माण से पहले सोमवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे पर पीरू गांव के पास बनी हवाई पट्टी के पास ही खूंटा नगला गांव के सामने हेलीपैड बनना प्रस्तावित है। इसके लिए गत जुलाई मे जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। प्रस्तावित हेलीपैड तीन सौ वर्ग मीटर में बनेगा। इसके लिए खूंटा नगला समेत खंडहर गांव के करीब 80 किसानों की 2.2500 हेक्टेयर जमीन ली जानी है।
विज्ञापन

इसमें 0.0100 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की और 2.2400 हेक्टेयर किसानों की जमीन शामिल है। किसानों की जमीन का एक करोड़ 70 लाख 24 हजार रुपये मुआवजा दिया जाना है। निर्माण कंपनी एच जी इंफ्रा प्रा.लि. के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि हेलीपैड के लिए प्रस्तावित जमीन का अनुमोदन लेने के लिए प्रशासन ने मंडलायुक्त को पत्रावली भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में अनुमोदन देने से पहले सोमवार की शाम मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम प्रभात राय, प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed