{"_id":"61d4a3187d214048227a2631","slug":"disturbances-found-in-sugarcane-trading-at-haidalpur-purchasing-center-shahjahanpur-news-bly471522859","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदलपुर क्रय केंद्र पर गन्ना की खरीद-फरोख्त में पकड़ी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदलपुर क्रय केंद्र पर गन्ना की खरीद-फरोख्त में पकड़ी गड़बड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को तिलहर चीनी मिल क्षेत्र के हैदलपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण करते ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों के जांच दल ने मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव के नेतृत्व में रोजा, लोनी और तिलहर चीनी मिल क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। तिलहर मिल के हैदलपुर क्रय केंद्र पर अधिकारियों ने तौल लिपिक को धर्मकांटा से तौल कराकर आई ट्रॉली का सेंटर पर वजन किए बगैर उसका गन्ना सीधे ट्रक पर अनलोड कराकर मिल को रवाना करते पकड़ लिया। इस मामले मेें डीसीओ ने तिलहर मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को तौल लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत पर डीसीओ डॉ. भार्गव ने अधिकारियों का जांच दल गठित किया। जांच टीम में शामिल रोजा के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कनौजिया, रोजा सहकारी गन्ना समिति के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी और विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्रीकृष्ण मिश्रा को साथ लेकर डीसीओ ने पहले रोजा मिल के जरावन क्रय केंद्र और लोनी मिल के तिलहर समिति से संबद्ध नवादा रुद्रपुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
दोनों केंद्रों पर अधिकारियों को गन्ना की तौल नियमानुसार होती मिली। जांच दल ने हैदलपुर में गन्ना की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त पकड़ ली। वहां अधिकारियों ने पाया कि वहां तैनात तिलहर मिल का तौल लिपिक रामस्वरूप सेंटर के कांटे पर तौल नहीं करा रहा है। किसानों से पूछताछ में भी इसकी पुष्टि हो गई कि धर्मकांटा से तौलकर वहां पहुंच रहा गन्ना सीधे ट्रक पर लोड कर चीनी मिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
जांच से यह भी पता चला कि तौल रजिस्टर पर लिपिक ने वहां का कांटा खराब होने की न तो कोई आख्या दर्ज की और न ही खरीदे गए गन्ना का विवरण दर्ज पाया। डीसीओ ने तिलहर मिल के सीसीओ अमित चतुर्वेदी को तौल लिपिक रामस्वरूप को वहां से तत्काल हटाकर उसके खिलाफ गन्ना सट्टा नीति और गन्ना सुरक्षण आदेश का उल्लंघन करने के आरोप मेें रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हटाए लिपिक का तौल लाइसेंस निलंबित करने के लिए सहायक चीनी आयुक्त राजेश कुमार से पत्राचार किया है।
जांच से पता चला कि हैदलपुर केंद्र का तौल लिपिक निजी स्वार्थवश क्रय केंद्र पर गन्न की तौल नहीं करा रहा है। इससे मिल और विभाग को आर्थिक क्षति हो रही थी और किसानों को भी तौल की प्रामाणिक पर्चियां नहीं मिल रही थी। तौल रजिस्टर पर निरीक्षण तिथि के कई दिन पहले से कोई आख्या दर्ज नहीं मिली। केंद्र के कांटा की वैधता भी नहीं जांची जा सकी। बुधवार को कांटा की जांच करने के साथ हैदलपुर केंद्र पर दूसरे तौल लिपिक की तैनाती की जाएगी। -डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी