फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District hospital two hours OPD boycott

जिला अस्पताल में दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार 

Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
District hospital two hours OPD boycott
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी के खिलाफ लिखी एफआईआर निरस्त करने की मांग 
विज्ञापन

जले हुए मरीज की मौत के मामले में सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी के खिलाफ लिखी गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतवनी दी गई है। मुकदमा खारिज करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। 
शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी विजय कुमार की मौत के मामले में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमें की निरस्त करने की मांग को लेकर सुबह जिला अस्पताल सभागार में डॉ. एपी आर्या की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संयुक्त जिला चिकित्सालय अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. वाईपी गौतम ने बताया कि प्रान्तीय नेतृत्व की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से बात हुई है। जिसमें निर्णय लिया गया कि आम जनता के प्रति सहानुभूति रखते हुए 21 जुलाई तक सुबह आठ से 10 बजे तक दो घ्ंाटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।  मांग पूरी नहीं होने पर 22 जुलाई से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसी क्रम मंगलवार को सुबह आठ से 10 बजे तक जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक मरीज इधर से उधर भटकते रहे। दस बजे के बाद जब डॉक्टर ओपीडी पर बैठे तो मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन

 
मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग 
मृतक विजय के भाई राम निवास से डीएम को लिखे पत्र में बताया कि डॉक्टरों के लगातार उनके पास फोन आ रहे हैं। जिसमें कभी कहते हैं कि पुराने जिला अस्पताल आ जाओ, तो कभी कहते हैं कि रिक्वायरमेंट स्लिप लेकर जिला अस्पताल आ जाओ। पूछने पर अपना नाम नहीं बताते हैं। आरोप है कि इस तरह फोन करके जांच प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। रामनिवास ने मांग की है कि मामले सीबीआई जांच और निलंबित डॉक्टराें को स्थानांतरण अन्य जनपद में कराई जाए। जिससे जांच निष्पक्ष रूप से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed