{"_id":"68c1b4ee491d14452109216c","slug":"district-badar-said-i-needed-money-thats-why-i-worked-in-mnrega-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152393-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्रा-खन्नाैत की बाढ़ से कट रहे उटाह गांव के खेत, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्रा-खन्नाैत की बाढ़ से कट रहे उटाह गांव के खेत, किसान परेशान
विज्ञापन
रोजा। बाढ़ से उफनाईं गर्रा और खन्नौत नदियों के संगम के पास बसे भावलखेड़ा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गुवारी के गांव उटाह में उपजाऊ खेत कटकर नदी में समा रहे हैं।
नदी के किनारे पत्थर की ठोकरें बनवाने के लिए जाम लगाने के इरादे से परेशान किसान बुधवार को पलिया-लखनऊ हाईवे पर पहुंच गए। उन्हें पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज वर्मा ने समझाकर गांव भेजा। बाद में पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से बात कर बाढ़ से बचाव को ठोकरें बनवाने का अनुरोध किया।
दनियापुर गांव के आगे रिलायंस तापीय परियोजना के पास गर्रा और खन्नौत नदियां मिल जाती हैं। आगे उटाह गांव के पास धारा मुड़ने पर वहां के खेतों की तरफ होते हुए गांव की ओर बढ़ती है। ग्रामीण हर साल बरसात में बाढ़ का सामना करने के लिए मजबूर होते हैं। अब नदियों का जलस्तर घटने से किनारे के खेत कटने लगे हैं।
विज्ञापन
नदी के किनारे करीब 100 मीटर तक पालेज फसलों के खेत पहले ही कट चुके हैं। अब गांव के करीब के खेत भी कटान की वजह से नदी में समा रहे हैं।
उटाह के किसान कई वर्ष से गांव की तरफ वाले नदी के किनारे पर पत्थर डाले जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने प्रदर्शन करने का इरादा बनाया। मामले की जानकारी पूर्व शिक्षक विधायक को होने पर वह उटहा जाकर किसानों से मिले। उनकी समस्या सुनने के बाद उन्होंने कटान का भी जायजा लिया।
बाद में एडीएम वित्त से बात कर ग्रामीणों की मांग दोहराई। पूर्व एमएलसी ने ग्रामीणों को बताया कि एडीएम ने जल्द ही विचार कर नदी के किनारे पत्थर लगवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर बृजपाल वर्मा, रामप्रताप, आसाराम वर्मा, रामखिलावन, मिश्रीलाल, श्रीकृष्ण आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संजय मिश्रा ने बताया कि विधायक अरविंद कुमार सिंह, सांसद अरुण कुमार सागर और राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार को विश्वास में लेकर जल शक्ति मंत्री से गांव में ठोकरें बनाने का प्रस्ताव पास कराने का प्रयास करेंगे।