फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distribution of food grains: Cottagers are not deterred by grabbing morsel of poor

खाद्यान्न वितरण: गरीबों का निवाला हड़पने से बाज नहीं आ रहे कोटेदार

Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Distribution of food grains: Cottagers are not deterred by grabbing morsel of poor
शाहजहांपुर। कोरोना संकट के दौर में प्रदेश सरकार गरीब तबके के भरण-पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए पात्र गृहस्थी और अंत्योदय श्रेणी के कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण पर पैनी निगाह रखी जा रही है लेकिन कोटेदार घटतौली कर उनके मुंह का निवाला छीनने पर आमादा हैं। बीते दो माह के दौरान इस तरह की शिकायतों पर सात कोटेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन राशन की दुकानें निलंबित हो चुकी हैं। कई कोटेदारों की जमानत धनराशि भी जब्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की शिकायतें रुक नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी श्रेणी के 5,75,126 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। लगभग छह हजार नए राशन कार्ड जारी हो चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। लॉकडाउन लागू होने के बाद गत एक अप्रैल से इन सभी कार्डधारकों को उचित दर दुकानों से खाद्यान्न (20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल) का मुफ्त वितरण शुरू हुआ तो दुकानों के आगे भीड़ जुटने लगी। इसके साथ ही यूनिट कटने और निर्धारित मात्रा से कम राशन देने और खाद्यान्न की घटतौली की शिकायतें भी सामने आने लगीं। एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक द्वारा स्थानीय स्तर पर इन शिकायतों का समाधान नहीं किया तो प्रशासन और आपूर्ति विभाग के नियंत्रण कक्षों को लोगों ने अपनी समस्याएं नोट करानी शुरू कर दीं। जबकि जिला आपूर्ति अधिकारी ने दुकानों पर नियुक्त किए गए वितरण अधिकारियों को यह काम अपने स्तर से करने के निर्देश दिए, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब तक आईं 250 शिकायतें
कोटेदारों की मनमानी के चलते प्रशासन और आपूर्ति विभाग के नियंत्रण कक्षों में अब तक लगभग 250 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। हालांकि पिछले महीने सात कोटेदारों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस महीने शिकायतों का ग्राफ कम हुआ है लेकिन शिकायतें आने का सिलसिला अब भी थमा नहीं है। हालांकि इस बीच प्रशासन ने अपने स्तर से आटा, चावल, दाल, आलू, सरसों तेल, मसाले, नमक आदि खाद्य रसद के पैकेट बांटने भी शुरू किए, लेकिन कोटेदारों ने नए राशनकार्ड के आवेदन ऑनलाइन कराने के बहाने गरीबों को भटकने को मजबूर कर दिया। यही वजह रही कि पिछले दिनों तिलहर के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा को वेबसाइट न चलने के कारण डीएम से पत्राचार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्ड में कुल पांच यूनिट थे, लेकिन जनवरी में तीन यूनिट कट गए और फरवरी में राशन कार्ड ही निरस्त कर दिया गया। तब से राशन नहीं मिल रहा है।
-प्रेमपाल कुशवाहा, ग्राम उदयपुर भूड़ा, मिर्जापुर
------------------
राशन कार्ड में नौ यूनिट थे, लेकिन उनमें से सात यूनिट कट गए। तब से दो यूनिट का राशन मिल रहा है। दो बार ऑनलाइन आवेदन का कोई लाभ नहीं मिला।
-रामनिवास, ग्राम कुतुलूपुर, मिर्जापुर।
-----------------
मेरे राशन कार्ड पर दिसंबर तक राशन मिलता रहा, लेकिन जनवरी में कार्ड निरस्त कर दिया गया। ऑनलाइन आवेदन करने पर भी नया राशनकार्ड नहीं बना।
-कुसुमलता पत्नी धीरज कुमार, मिर्जापुर।
----------------
मेरे राशन कार्ड में नौ यूनिट चढ़े थे, लेकिन गत दिसंबर में सात यूनिट कट गए। तब से दो यूनिट का ही राशन दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
-मेवाराम, कुतुलूपुर, मिर्जापुर
घटतौली और राशन वितरण में गड़बड़ी के मामलों में गत अप्रैल से अब तक सात कोटेदाराें पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उचित दर की 16 दुकानें निलंबित की जा चुकी हैं। घटतौली पर 10-12 कोटेदारों की प्रतिभूति धनराशि जब्त हो चुकी है। शिकायतों की जांच में तमाम ऐसे अपात्र पाए गए जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। उनके यूनिट कट गए हैं, वे अपने आधार किसी भी जनसेवा केंद्र पर ऑनलाइन कराएं। अपात्रों को किसी दशा में राशनकार्ड जारी नहीं होंगे, भले ही वे बार-बार आवेदन ऑनलाइन कराते रहें।
-पूरन सिंह चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी
सप्ताह भर में अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त करने के निर्देश
तिलहर। नगर पालिका में कोटेदारों की बैठक लेते हुए एसडीएम वेद सिंह चौहान ने एक सप्ताह के अंदर अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त कर पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में एसडीएम वेद सिंह चौहान ने कहा कि तमाम ऐसे अपात्र जो एसी, 5 किलो वाट जनरेटर, 100 वर्ग मीटर के मकान के स्वामी होने के साथ-साथ शस्त्र लाइसेंसधारक अथवा आयकर दाता हैं, उन्हें शासन ने राशन वितरण प्रणाली में पूरी तरह अपात्र घोषित किया है। उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा को कोटेदारों के सहयोग से एक सप्ताह में ऐसे अपात्र व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके राशन कार्ड निरस्त कराने और पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के तमाम राशन विक्रेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed