फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distributed cheques to beneficiaries, provided information about schemes

Shahjahanpur News: लाभार्थियों को बांटे चेक, योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Distributed cheques to beneficiaries, provided information about schemes
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित लोग। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी देखी।
विज्ञापन

मंत्री ने कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के तहत नैनो डीएपी छिड़काव के लिए ड्रोन एवं ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी वितरित की। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग के माटी कला के तहत मिट्टी गूंथने वाली मशीन एवं मोटराइज्ड पॉपकॉर्न मशीन का भी वितरण किया। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने और महाकुंभ पर आधारित लघु फिल्म देखी।
विज्ञापन

मंत्री ने जैविक और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसानों को चेक वितरित किए। बेसिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों को चेक वितरित किए। यूपी डेस्को द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल सेवा लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजना के प्रमाणपत्र सहित आदि विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाएं तो बनती थी, लेकिन धरातल तक नहीं पहुंचती थीं। सभी योजनाओं का लाभ अपात्रों को मिलता था। हमारी सरकार में संचालित सभी योजनाओं से सीधे लाभार्थी को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पारदर्शी ढंग से पत्रों तक पहुंच रहीं हैं।

एक जनपद एक उत्पाद योजना से जिलों में बन रहे उत्पादों से पहचान बढ़ी है। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने आभार व्यक्त किया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, डीडीओ पवन सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम सहित अन्य अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

अटल बिहारी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग। स्रोत: सूचना विभाग

अटल बिहारी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed