फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dissatisfaction expressed over the state of public toilets and damaged highways.

Shahjahanpur News: सार्वजनिक शौचालयों में अव्यवस्था और क्षतिग्रस्त हाईवे पर जताई नाराजगी

Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over the state of public toilets and damaged highways.
विकास भवन में दिशा की बैठक में दिशानिर्देश देते हुए सांसद अरुण कुमार सागर। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को सांसद अरुण कुमार सागर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। सांसद ने सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर असंतोष जताया। कटरा विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कटरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न कराए जाने के लिए एनएचएआई को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

बैठक में जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। सांसद अरुण सागर ने कहा कि नगर क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा में परौर क्षेत्र में चिकित्सक की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाते हुए विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने चिकित्सक की तैनाती की मांग की। विधायक ने विद्युत आपूर्ति बेहतर करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता ने जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की राशि प्रधानों को देने, शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव भूड़ा मैनारी के पास लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए डिवाइडर को शाहजहांपुर रोड पर 10 मीटर बढ़ाने और रिफ्लेक्टर लगवाने, शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से नियामतपुर मोड़ तक और गांव भूड़ा मैनारी से गांव धारा तक रोड की मरम्मत की मांग की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed